AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 July 2016

दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए समिति प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न

दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए समिति प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 8 जुलाई, 2016  - जिले में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि किए जाने के लिए कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने अन्तर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में उपायुक्त , सहकारिता, उप संचालक , पषुपालन विभाग, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के खण्डवा शीतकेन्द्र के प्रबंधक शामिल किये गये है। कलेक्टर श्रीमती नायक के निर्देषन में इस कमेटी के द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ इंदौर के द्वारा 7 मिल्क रूट पर कार्यरत कुल समितियांे से दुग्ध संकलित किया जाता है। कार्ययोजना में सभी 7 मिल्क रूटों को 40 क्लस्टरों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक क्लस्टर का प्रभारी पषुपालन विभाग के मैदानी कर्मचारी व सहायक क्षेत्रीय पषु चिकित्सा अधिकारी को बनाया गया है। क्लस्टर प्रभारी को अपने क्लस्टर में वर्तमान दुग्ध समिति को सुदृढ़ करने तथा नवीन दुग्ध समिति का गठन करने की जिम्मेदारी की गई है। तैयार की गई कार्ययोजना अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में 25 नई दुग्ध उत्पादक समितियों का गठन किया जाना है ताकि जिले में दूध का उत्पादन दुगना किया जा सके। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को दिये गये लक्ष्य की पूर्ति हेतु दुग्ध समितियों के सदस्यों, दुग्ध उत्पादकों के डेयरी प्रकरण तैयार करने के लिए निर्देषित किया गया। बैठक मंे उप आयुक्त सहकारिता श्री मदन गजभिये, उप संचालक पषुपालन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.के.जैन, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री मनोज पाटील एवं इन्दौर दुग्ध संघ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कराहे उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment