AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 July 2016

सघन दस्त नियत्रंण पखवाड़ा 11 से 23 जुलाई तक

सघन दस्त नियत्रंण पखवाड़ा 11 से 23 जुलाई तक

खण्डवा 8 जुलाई, 2016 - आगामी 11 जुलाई से 23 जुलाई 2016 तक सघन दस्त नियंत्रण  पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या ने बताया कि इसके तहत् जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व्दारा घर-घर जाकर ओ.आर.एस. दिया जावेगा व दस्त रोग पर इसका उपयोग कैसा किया जाता है इस हेतु जागरूक किया जावेगा। साथ ही यदि घर परिवार में दस्त का कोई बच्चा पांच वर्ष का मिलता है तो अतिरिक्त एक ओ.आर.एस. का पैकेट एवं 14 दिन तक जिंक टेबलेट भी दी जायेगी। इस सघन दस्त पखवाड़े में ओ.आर.एस. के साथ ओ.आर.एस. घोल बनाने की विधि बतायी जायेगी । साथ ही खाना खाने के पहले व शौच करने बाद हाथ धोने संबंधित जानकारी भी दी जायेगी । जिले की प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में भी आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर व्दारा हाथ धोने की विधि बतलाई जावेगी । इस दौरान दस्त रोग से बचाव सम्बधिंत तरीके भी बताये जावेगे। 

No comments:

Post a Comment