AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 July 2016

सुरगांव बंजारी, सहेजला व भेसावा में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

सुरगांव बंजारी, सहेजला व भेसावा में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 8 जुलाई, 2016  - हरियाली महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न विकासखण्डों में पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने सभी जिला अधिकारियों को  अपने अपने जिला व खण्ड स्तरीय कार्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर के कार्यालयों के परिसरों मंे पौधे लगाने , उनकी सुरक्षा व सिंचाई की व्यवस्था करने के निर्देष दिए है। जनपद पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एल. पुरोहित ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई एवं खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने शुक्रवार को हरियाली महोत्सव के तहत ग्राम सुरगांव बंजारी के स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सहेजला व भेसावा में भी सड़क किनारे पौधे लगाये। विधायक श्री वर्मा ने इस दौरान स्कूल के बच्चों को कक्षा में पढ़ाया। उन्होंने सुरगांव बंजारी में विधायक निधि से स्वीकृत सी.सी. रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल तोमर भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment