AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 July 2016

कलेक्टर श्रीमती नायक ने हरसूद में तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती नायक ने हरसूद में तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

खण्डवा 8 जुलाई, 2016  - कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने शुक्रवार को हरसूद का दौरा कर तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो की जानकारी प्राप्त की तथा राजस्व विभाग की पंजियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम हरसूद श्री सुरेष चंद वर्मा व तहसीलदार भी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती नायक ने तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित पटवारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देष दिए कि वे किसानों को समय पर भू अधिकार ऋण पुस्तिका व किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देष दिए कि वे अपने क्षेत्र के अऋणी किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देकर उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ लेने के प्रेरित करें। 
कलेक्टर श्रीमती नायक ने उपस्थित पटवारियों को निर्देष दिए कि वे अपने क्षेत्र के पंचायत मुख्यालयों पर स्थित ग्राम पंचायत के कार्यालयों में निर्धारित तिथियों में कार्यालयीन समय में बैठे तथा ग्रामीणों की समस्याओं व आवेदनों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि पटवारी वर्षा ऋतु में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में फैलने वाली मौसमी बीमारियों पर भी नजर रखे तथा उनकी जानकारी जिला प्रषासन को दें। उन्होंने कहा कि पटवारी यह व्यवस्था करें कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत का सचिव उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त करें तथा जब वे पंचायत में जाये तो ग्रामीणों के प्राप्त आवेदनों का वे निराकरण करें। कलेक्टर श्रीमती नायक ने पटवारियों को सभी आवष्यक राजस्व पंजियां अद्यतन रखने के निर्देष दिए। उन्होंने पटवारियों को मौके पर जाकर रिपार्ट तैयार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रषासन का सबसे निचले स्तर का राजस्व अधिकारी पटवारी ही होता है तथा आम नागरिकों को पटवारी से ही अधिक काम पड़ता है, ऐसे में यदि पटवारी अच्छा कार्य करेगा तो जिला प्रषासन की छवि सुधरेगी तथा यदि पटवारी सही कार्य नही करेंगे तो जिला प्रषासन की छवि खराब होती है। कलेक्टर श्रीमती नायक ने पटवारियों से कहा कि फसल क्षति के मामलों में तथा प्राकृतिक आपदा से जानमाल की क्षति के प्रकरणों में वे मौके पर जाये और तत्काल अपनी रिपोर्ट जिला प्रषासन को अपने तहसीलदार या एसडीएम के माध्यम से भिजवाये ताकि राहत राषि स्वीकृत करने में अनावष्यक देरी न हो। उन्होंने सभी पटवारियों को पंचायतवार अपने भ्रमण के दिन निर्धारित करने तथा उस भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार ही दौरे करने की हिदायत दी ताकि ग्रामीणों को अनावष्यक भटकना न पड़े। 
हरसूद की नगर पंचायत एवं मण्डी प्रागंण का किया दौरा
कलेक्टर श्रीमती नायक ने हरसूद की नगर पंचायत कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया तथा नगर पंचायत अध्यक्ष से चर्चा कर हरसूद शहर की पेयजल व्यवस्था तथा डेªनेज व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत के हितग्राहियों के समग्र डाटा अपडेषन कार्य तथा गरीब परिवारों की सूची के संबंध में भी संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। कलेक्टर श्रीमती नायक ने कृषि उपज मण्डी हरसूद प्रागंण का भी दौरा किया। 

No comments:

Post a Comment