AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 5 July 2016

‘‘मेरा गॉव मेरा गौरव‘‘ कार्यक्र्रम के तहत 4 ग्रामों में कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

‘‘मेरा गॉव मेरा गौरव‘‘ कार्यक्र्रम के तहत 4 ग्रामों में कृषक संगोष्ठी सम्पन्न 

खण्डवा 5 जुलाई, 2016 - भगवंतराव मंडलोई कृषि महाविद्यालय, खण्डवा के प्राध्यापकों के दल ने मेरा गॉंव मेरा गौरव कार्यक्रम अन्तर्गत खालवा विकास खण्ड के ग्राम जामनी गुर्जर, फेफरी सरकार, मातापुर एवं  जूनापानी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरे में प्राध्यापकों की इस टीम में डॉ. एस.के.अरसिया,  डॉ. जे.पी. मेहरा, डॉ.एम.के.तिवार, डॉ. रूपेष जैन, डॉ. वाय. के.ष्षुक्ला एवं डॉ. सुभाष रावत थे। बी.एम. कृषि महाविद्यालय, खण्डवा की अधिष्ठाता डॉ. मृदुला बिल्लौरे के मार्गदर्षन में इन संगोष्ठियों का आयोजन किया गया ताकि वैज्ञानिको से संवाद करके कृषकों को बुआई व बुआई उपरान्त समस्याओं का तकनीकी समाधान प्राप्त हो सके। इन चार अलग-अलग हुई संगोष्ठियों में ग्राम जामनीगुर्जर के 27, फेफरी सककार के 28, मातापुर के 30 व जूनापनी के 23 प्रबुद्ध कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
डॉ. एम.के. तिवारी ने कृषि को व्यावसायिक दृष्टिकोण से करने व कम लागत तकनीकों को बढावा देने पर जोर दिया गया। डा. मेहरा ने सोयाबीन के खरपतवारों की समस्या से निपटने हेतु अंकुरण पूर्व व अंकुरण-पष्चात रासायनिक नींदानाषकों का परिचय दिया। डा. एस.के. अर्सिया ने बीजोपचार करने के तरीके व इनके द्वारा रोगो से बचाव की जानकारी दी। डा. षुक्ला ने पोषक तत्व कमी के लक्षणो व आपूर्ति की तकनीक बतलाई। उन्होंने प्रति तीन वर्ष में एक बार झिंक सल्फेट के प्रयोग करने को कहा। डा. रावत ने जैव उर्वरकों के प्रयोग को महत्व देते हुए इनके प्रयोग से होने वाली बचत व मृदा स्वास्थ्य में सुधार को बतलाा। ग्राम फेफरी के श्री रेवाराम मालाकार श्री नर्मदा प्रसाद, ग्राम जामनी के श्री आषिष पटेल, श्री राहुल मुकातीग्राम जूपापानी के रामप्रसाद मनीरामव राजकुमार सुन्दर आदिे कृषकों ने कृषि महाविद्यालय, खण्डवा की इस योजना को लाभप्रद व उपयोगी बतलाया तथा भविष्य में भी जुड़े रहने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment