AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 29 January 2016

पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल आज खण्डवा आयेंगी

पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल आज खण्डवा आयेंगी

खण्डवा 29 जनवरी ,2016 - पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल 30 जनवरी को खण्डवा आयेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल 30 जनवरी को प्रातः 8 बजे जलगांव महाराष्ट्र से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः15 बजे बुरहानपुर आयेंगी। बुरहानपुर सर्किट हाउस में दोपहर का भोजन कर अपरान्ह 1 बजे बुरहानपुर से खण्डवा के लिए रवाना होगी। पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल का दोपहर 3ः15 बजे खण्डवा सर्किट हाउस में आगमन होगा। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल जसवाड़ी रोड स्थित श्री दिलीप सिंह मौर्य के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपरान्ह 5 बजे खण्डवा से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि 7 बजे बुरहानपुर पहॅुंचने के बाद रात्रि 8 बजे बुरहानपुर से जलगांव महाराष्ट्र के लिए रवाना होगी। 

No comments:

Post a Comment