AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 18 January 2016

मनरेगा योजना में 12.57 लाख मानव दिवस रोजगार उवलब्ध कराया गया

मनरेगा योजना में 12.57 लाख मानव दिवस रोजगार उवलब्ध कराया गया
45063 परिवारों के 90206 ग्रामीणों को दिया गया रोजगार

खण्डवा 12 जनवरी ,2016 - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के सत्त प्रयास किये जा रहे है। इसी का परिणाम है कि जिले में  वित्तीय वर्ष 2015-16 अंतर्गत माह अप्रैल से अब तक मनरेगा अंर्तगत 1257695 मानव दिवस सृजित किये जाकर 45063 परिवारों के 90206 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। जिले में महिला श्रमिकों को रोजगार की उपलब्धता सुनिष्चित करते हुये 552967 महिला मानव दिवस सृजित किये गये है। अनुसूचित जाति वर्ग के 74040 एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 306303 मानव दिवस सृजित किये गये हैं।  जिले में  वित्तीय वर्ष 2015-16 में माह अप्रैल से वर्तमान तक कुल 4547 कार्य पूर्ण किये गये है जिनके द्वारा 1807 लाख रूपये की राशि का भुगतान श्रमिकों को किया गया है। 
मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्र मंे निवासरत विकलांग व्यक्तियों के लिये भी हितकर साबित हुयी है, जिले में जिले में  वित्तीय वर्ष 2015-16 अंतर्गत  माह अप्रैल से वर्तमान तक 313 विकलांग व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। विकलांग व्यक्तियों को योजना के प्रावधान अनुरूप कार्य स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को पानी पिलाने जैसे कार्यो में प्राथमिक्ता से कार्य दिया गया है।   ज्ञात हो कि जिले में मनरेगा अंतर्गत श्रमिको को रोजगार सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर डा. एम के अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अमित तोमर द्वारा सभी जनपदों की नियमित समीक्षा की जा रही है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में सचिवों एवे रोजगार सहायकों को प्रियमित्र पत्रक अनिवार्य रूप से भरे जाने एवं सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक श्रम मूलक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये है। 
जिले में श्रममूलक कार्यो को प्राथमिक्ता से करवाया जा रहा है, यही कारण है कि विगत माह सभी ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक कार्य मेढ़ बंधान के करवाये गये है। वर्तमान में जिले में कुल 7684 कार्य ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत है जिनपर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। सीईओ जिला पंचायत श्री अमित तोमर द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 सामुदायिक कार्य एवं 25 हितग्राही मूलक कार्य प्रारंभ रखने के निर्देश भी दिये है। सभी जनपद पंचायतों में प्रति सप्ताह पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के केम्प भी लगाये जा रहेे है जिसमें जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment