जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सुनी 80 नागरिकों की समस्यायें
खण्डवा 12 जनवरी ,2016 - नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम हर मंगलवार को विभिन्न कार्यालयों में आयोजित किया जाता है। इसीक्रम में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ एम.के.अग्रवाल ने 80 नागरिकों की समस्याएॅं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देष दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, सहित विभिन्न जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों ने दिए आवेदन
जनसुनवाई में ग्राम बैनपुरा कुरवाडा निवासी नरसिंग, ने इंदिरा आवास की द्वितीय किस्त के लिए कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन दिया। इसके अलावा रूस्तमपुर निवासी अनिताबाई, खंडकपुरा निवासी मयंक जोषी, छैगंवमाखन निवासी दिनेष तथा चेतराम, मोतनबाई, नानखेड़ा निवासी बंजारी, बीड निवासी लक्ष्मीबाई, बमनगांव आखई की मुन्नीबाई, तथा ग्राम डोंगरगांव के केवलराम व ग्राम मदनी के विक्रम ने इंदिरा आवास कुटीर के लिए अपना आवेदन कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को दिया। जिस पर उन्होंने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पात्रता का परीक्षण कर कुटीर स्वीकृत कराने के निर्देष दिए।
जनसुनवाई में दिया गया नीला राषन कार्ड
जनसुनवाई में ग्राम डोंगरगांव निवासी षिवकरण ने पिछले दिनों आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को अपनी गरीबी के बारे में बताते हुए नीला राषन कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन दिया था। आज आयोजित जनसुनवाई में षिवकरण को नीला राषन कार्ड प्रदान किया गया। ग्राम सिरपुर निवासी जमीला बी ने जनसुनवाई में कलेक्टर को बताया कि उसका गरीबी रेखा का नीला राषन कार्ड काफी पुराना होने से फट गया है। जिससे उसे खाद्यान्न व षक्कर नहीं मिल पा रहे हैं। जमीला ने बताया कि उसके पति का कुछ माह पूर्व निधन हो जाने से उसकी आर्थिक स्थिति खराब है। यदि उसे विधवा पेंषन मिलने लगे तो वह अपने परिवार को पालन पोषण आसानी से कर लेंगी। कलेक्टर ने जनपद खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जमीला बी का नया राषन कार्ड तैयार करने तथा उसकी विधवा पेंषन चालू करने के निर्देष दिए।
षिक्षा ऋण दिलाने के दिए निर्देष
जनसुनवाई में ग्राम सिहाडा निवासी संगीता मालाकार ने जनसुनवाई में बताया कि वह बीएड करना चाहती है लेकिन गरीबी के कारण वह अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रही है। उसने कलेक्टर से षिक्षा ऋण के लिए अनुरोध किया। जिस पर लीड बैंक अधिकारी को उन्होंने संगीता का षिक्षा ऋण स्वीकृत करने के निर्देष दिए।
किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की
जनसुनवाई में तहसील हरसूद के ग्राम सिहाडा निवासीषफीक खान, कोहलारी के षिवेसिंह एवं प्रेम, गरणगांव की कोकिला, ग्राम सारोला की सोनाबाई एवं गंगा बाई, तहसील पंधाना की भगवती बाई, केषव एवं ग्राम हरसवाड़ा के सूरजसिंह व छोटू, ग्राम दोमाड़ा के भीमसिंह एवं जतनसिंह, बावडिया के मुकेष एवं घिसीबाई तथा तोताराम ने कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन देकर अपनी फसल क्षति का मुआवजा ना मिलने की षिकायत की जिस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदार को इनके प्रकरणों का पुनः परीक्षण कर फसल क्षति अनुसार मुआवजा दिलाने के निर्देष दिए।
No comments:
Post a Comment