Monday, 18 January 2016

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जन जागृति रैली आयोजित

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जन जागृति रैली आयोजित



   खण्डवा 12 जनवरी ,2016 - राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर खण्डवा से सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने एड्स जन जागृति रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया इस रैली में नर्सिंग छात्राओं, आशा कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर रैली में एड्स के उपचार व बचाव संबंधी संदेश देकर एच.आई.वी. के संक्रमण फैलने के चार कारणों के बारे में नागरिकों को जागरुक किया। नागरिकों को बताया गया कि संक्रमित सुई अथवा सिरिंज के द्वारा, संक्रमित रक्त दान करने से, असुरक्षित यौन संबंध से, तथा संक्रमित गर्भवती माता से उसके होने वाले बच्चे को एड्स बीमारी हो सकती है। रेली में षामिल लोग ‘‘एच.आई.वी. का ज्ञान-बचाए हमारी जान,’’ ‘‘एक भूल करे नुकसान-छिने रोजी रोटी और मुस्कान’’, ‘‘एड्स को मिटाना है-सबको साथ मिलाना है’’,  ‘‘भेदभाव को हटाना है-एड्स को मिटाना है’’ आदि नारे लगाते हुए षहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। यह रैली जिला अस्पताल परिसर से बॉम्बे बाजार, बस स्टेण्ड, मछली बाजार, जलेबी चौक होते हुए जिला अस्पताल परिसर में समाप्त हुई । 

No comments:

Post a Comment