पंचायतों की बैठक में अब शामिल नहीं हो सकेंगे सरपंच पति
खण्डवा 4 जुलाई,2015 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि पंचायतों की होने वाली बैठकों में महिला सरपंचों के पति के भाग लेने पर प्रतिबंधित लगाया गया है। म.प्र. त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं पंचायतों में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व के उद्देश्य से जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए है। त्रि-स्तरीय पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह आवश्यक है कि ग्राम सभाओं के बैठको में महिला सरपंचों व पंचों की सक्रिय भागीदारी हो।
महिला आरक्षित पदों पर निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के एवज में ग्राम पंचायत और ग्राम सभा की बैठकों का संचालन उनके पति या अन्य परिजनों द्वारा किया जाना वर्जित है। यदि कोई सरपंच पति या पंच पति महिला सरपंच एवं पंच के स्थान पर ग्राम सभा की बैठकों में भाग लेता पाया जाता है तो संबंधित महिला सरपंच व पंच के विरूद्व पद विधिवत हटाए जाने की कार्यवाही की जावेगी।
क्रमांक/38/763/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment