7 से 15 जुलाई तक फिर होगा स्नातक एवं स्नातकोत्तर के लिये रजिस्ट्रेशन
खण्डवा 4 जुलाई,2015 - स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिये विद्यार्थी 7 से 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और निर्धारित केन्द्रों में दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। इस दौरान पंजीकृत विद्यार्थी कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सी.एल.सी.) में भी शामिल हो सकेंगे। समय-सारणी यथावत रहेगी
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सी.एल.सी. के साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग करवाने के निर्देश भी दिये हैं। विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.highereducation.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
क्रमांक/37/762/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment