उद्यानिकी से जुड़े किसान अपना ऑन लाईन पंजीयन 9 जुलाई तक करायें
खण्डवा 4 जुलाई,2015 - नेषनल मिषन ऑन माइक्रो इरीगेषन के घटक ओएफडब्ल्यूएम योजनांतर्गत इस वर्ष एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से पंजीकृत कृषकों में से जिलेवार हितग्राहियों का चयन इलेक्ट्रानिक लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयन की यह प्रक्रिया राज्य स्तर पर 14 जुलाई को शासन द्वारा गठित समिति के समक्ष एम.पी.स्टेट एग्रो. इण्ड.डेव्लपमेंट कार्पोरेषन लिमिटेड पंचानन भवन, तृतीय तल, मालवीय नगर भोपाल में सम्पन्न होगी। उपसंचालक उद्यानिकी ने जिले के कृषकों से अपील की है कि जो कृषक उद्यानिकी क्षेत्र में सक्रिय है वे आगामी 9 जुलाई तक अपना पंजीयन एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से करवा सकते है।
क्रमांक/35/760/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment