AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 3 July 2015

डिजिटल इंडिया सप्ताह में होगी ऑॅन लाईन क्विज प्रतियोगिता

डिजिटल इंडिया सप्ताह में होगी ऑॅन लाईन क्विज प्रतियोगिता

खण्डवा 3 जुलाई,2015 - भारत सरकार द्वारा 01 जुलाई से ष्ष्डिजिटल इंडिया सप्ताहष्ष्  मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया सप्ताह कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए एक कम्प्यूटर ज्ञान पर आधारित ऑॅन लाईन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थी भाग ले सकते है। 
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत सरकार के पोर्टल http://quiz.digitalindia.gov.in  पर जाकर विद्यार्थी अपनी सामान्य जानकारी जैसे नामए पिता का नामए स्कूलए जन्मतिथिए कक्षाए पताए मोबाईल नंबर इत्यादि जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन उपरांत प्रतियोगिता प्रारंभ होगी जिसके अंतर्गत कम्प्यूटर से संबंधित 10 प्रश्न ऑॅन लाइन प्राप्त होगें जिनका उŸार देने के लिए 15 मिनिट का समय निर्धारित है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतियोगी को भारत सरकार के सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से ऑॅन लाईन डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा। यह प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा पूरे देश में डिजिटल इंडिया सप्ताह अंतर्गत आयोजित की जायेगी तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियो में से चयनित सफल प्रतियोगियो को भारत सरकार द्वारा नईदिल्ली में भी पुरूस्कृत किया जायेगा। इस ऑनलाईन परीक्षा में छात्र-छात्राएं किसी भी स्थान से भाग ले सकते जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है।
क्रमांक/27/752/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment