उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों का होगा ऑनलाईन पंजीयन
खण्डवा 3 जुलाई,2015 - उद्यानिकी विभाग की योजनाओं (फलपौध रोपण, सब्जी, मसाला क्षेत्र विस्तार, ड्रिप, स्प्रिंकलर, माइक्रोइरीगेशन, पैकहाउस, ग्रीहाउस, पॉलीहाउस, यंत्रीकरण आदि) से अनुदान प्राप्त करने वाले सभी किसानों एवं हार्टिकल्चर हब के लिए क्लस्टर के किसानों का ऑनलाईन पंजीयन राज्य शासन द्वारा अनिवार्य किया गया है।उप संचालक उद्यान ने बताया है कि उद्यानिकी विभाग से अनुदान प्राप्त करने के लिए इच्छुक सभी कृषक प्रदेश के नागरिक सुविधा केन्द्र एमपी ऑनलाईन कियोस्क पर अपनी सुविधा अनुसार पंजीयन करा सकते हैं। उद्यानिकी किसानों के पंजीयन के लिए कियोस्क धारक विभाग केा सभी योजनाओं एवं पात्रतानुसार अनुदान की जानकारी कृषक को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा है कि कृषक अपने साथ फोटो, पहचान पत्र, भूमि के स्वामित्व के दस्तावेज एवं बैंक की पासबुक साथ में लाकर पंजीयन कराएंगे। पंजीयन के लिए कियोस्क धारक को 10 रूपये का शुल्क किसान को देना होगा। कियोस्क धारक द्वारा इस शुल्क की विधिवत रसीद भी कृषक को दी जाएगी जिसे किसान भाई भविष्य के लिए संभाव कर रखेंगे।
क्रमांक/26/751/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment