निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 12 षिक्षको का वेतन काटा गया
2 षिक्षिकाओं का संलग्नीकरण समाप्त
खण्डवा 3 जुलाई,2015 - सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गणेष भाबर ने आदिवासी विकासखण्ड खालवा की शासकीय हाईस्कूल सरमेरसर, माध्यमिक शाला सरमेरसर, प्राथमिक शाला सरमेरसर, प्राथमिक शाला चिकतलाई, कन्या आश्रम देवलीखुर्द, प्राथमिक शाला देवलीखुर्द, प्राथमिक शाला गदडि़या, तालियागढ़, बोरखेड़ा, का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 12 षिक्षकों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देष उन्होंने दिए। अनुपस्थित पाए गए इन षिक्षकों में श्री श्रवण ग्वालवंषी, एस.आर.बोरवन, बी.एस.पाटील, जे.एल.वर्मा, कु. सावित्री नीलकण्ठ, श्रीमती नीलू करोले, अंजुम खान, ए.के.भगत, ऋतु कोचले, ममता साठे, दिपाजंली व शारदा सावले शामिल है। इसके अलावा सहायक आयुक्त श्री भाबर ने श्रीमती ऋतु कोचले व कुमारी ममता साठे जो कि बोरखेड़ा विद्यालय में संलग्न थी। उनका संलग्नीकरण समाप्त कर उन्हें उनकी मूल पदस्थापना पर तालियाधढ़ विद्यालय में वापिस किया गया।
क्रमांक/28/753/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment