AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 March 2014

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलास्तरीय बैठक आयोजित

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलास्तरीय बैठक आयोजित
खंडवा (05 मार्च, 2014) - तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलास्तर पर कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें म0प्र0 भोपाल के संचालक डॉ0ंसंजय गोयल, भी उपस्थित हुए। उन्हांेने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त विभाग प्रमुखों को समन्वय बनाने को कहा गया। साथ ही कहा गया की किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धू्रम्रपान करते हुए पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी। शासकीय व अषासकीय भवनों पर भी धूम्रपान निषेध संबंधी बोर्ड लगाए जाए। समस्त स्कूल कॉलेजों के बाहर 100 मीटर तक कोई भी धूम्रपान या तंबाकू उत्पाद की बिक्री ना करें, ना ही कोई सेवन करें। अन्यथा ऐसी स्थिति में उचित कार्यवाही करें और यह कार्य जनहित में सभी के समन्वय से करते हुए, जिले को धूम्रपान से मुक्त करें। कलेक्टर श्री दुबे व्दारा सभी विभाग प्रमुखों को निर्देषित किया गया की समस्त विभाग प्रमुख अपने कार्यालयांे मे तंबाकू निषेध संबधी बोर्ड लगाये तथा धूम्रपान करते पाये जाने वाले कर्मचारियांे पर चालानी कार्यवाही करें। डॉ.रविन्द्र, स्टेट कंसलटेन्ट व्दारा प्रेजेन्टेषन के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों एवं जिले एवं राज्य स्तर पर शासन व्दारा किए गए कार्यों का विस्तृत रूप से वर्णन किया तथा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को कोटपा के कानून के संबंध मंे जानकारी दी। उक्त बैठक मे डॉ0 पंकज जैन, सहायक कलेक्टर, डॉ0 आर.सी.पनिका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ0 बी.एल. अहिरवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ0 मुकेष कुमार सिन्हा, एम.पी.व्ही.एच.ए. इंदौर समस्त शैक्षणिक संस्थाओ के प्रमुख, विभागप्रमुख, तंबाकू निंयत्रण समिति के सदस्यगण, आदि उपस्थित हुए।   
टीप:- फोटो मेल की गई हैं। 
क्रमांक: 35/2014/393/वर्मा

No comments:

Post a Comment