पी.ई.टी. एवं पी.एम.टी. प्रतियोगी परीक्षा पूर्व कोचिंग में प्रवेश के लिये निःशुल्क कोचिंग
विषय विशेषज्ञों से 8 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
खंडवा (06 मार्च, 2014) - जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के
छात्र-छात्राओं को आगामी पी.ई.टी. एवं पी.एम.टी. प्रतियोगी परीक्षा पूर्व
कोचिंग में प्रवेश के लिये निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था उत्कृष्ट बालक
छात्रावास खंडवा सुभाष स्कूल के पीछे खंडवा में आयोजित की गई है। कोचिंग
कक्षा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राओं को
कोचिंग के लिये गणित, जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र विषय के
विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इच्छुक विषय विशेषज्ञ, उत्कृष्ट बालक छात्रावास
खंडवा से आवेदन प्राप्त कर अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूम में भरकर मय
शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ 8 मार्च, 2014 तक जमा कर
सकते हैं। शिक्षकों का चयन कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में गठित चयन
समिति द्वारा किया जायेगा। कोचिंग के लिये चयनित शिक्षकों को प्रति कालखण्ड
200 रूपये मानदेय दिया जायेगा।
क्रमांक: 40/2014/398/ वर्मा
No comments:
Post a Comment