जिला जनसम्पर्क कार्यालय, खंडवा
समाचार
प्रथम दृष्टया सर्वे का कार्य सम्पन्न
ओलावृष्टि असामयिक वर्षा से जिले में अनुमानित 62 करोड़ 38 लाख 4 हजार रूपये के नुकसान का हुआ आकलन
सहायता हेतु 18 करोड़ 50 लाख 41 हजार रूपये आवंटन की शासन को भेजी माँग
खंडवा
(05 मार्च, 2014) - जिले में विगत् दिनों तेज, आँधी, बारिश और ओलावृष्टि
से हुई फसल हानि, जन हानि, पशु हानि, मकान हानि का प्रथम दृष्टया सर्वे का
कार्य हो चुका है। जिसके अंतर्गत जिले के 728 ग्रामों में से कुल प्रभावित
ग्राम 547 पाये गये। जिसमें गेहूँ, चना, मिर्च, प्याज, टमाटर, तरबूज एवं
अन्य सागभाजी की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिनमें 25 से 50 प्रतिशत्
प्रभावित फसलों का रकबा 18576.88 हैक्टेयर है। वहीं 50 प्रतिशत् से अधिक का
रकबा 2211.02 हैक्टेयर है। इस प्रकार जिले में कुल प्रभावित रकबा 20787.9
हैक्टेयर है। जिमके अंतर्गत जिले के तकरीबन 14 हजार 257 लघु एवं सीमांत
कृषक एवं 6 हजार 552 अन्य कृषक प्रभावित हुए हैं। इस प्रकार जिले में कुल
20 हजार 809 कृषक तेज आँधी, बारिश और ओलावृष्टि प्रभावित हुए हैं। जिले के
तहसीलदारों द्वारा प्राप्त प्रथम दृष्टया सर्वे के आँकड़ों के अनुसार जिले
में तकरीबन 62 करोड़ 38 लाख 4 हजार रूपये के नुकसान का आंकलन किया गया है।
जिस पर 18 करोड़ 50 लाख 41 हजार रूपये के आवंटन की माँग मुआवजे के रूप में
देने के लिये शासन को भेजी गई है।
खंडवा तहसील:- तहसील खंडवा के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार
तहसील खंडवा के 225 में से कुल प्रभावित ग्राम 135 पाये गये। जिसमें गेहूँ,
चना, प्याज, टमाटर, तरबूज, मक्का एवं अन्य सागभाजी की फसलें प्रभावित हुई
हैं। जिनमें 25 से 50 प्रतिशत् प्रभावित फसलों का रकबा 2851.1 हैक्टेयर है।
वहीं 50 प्रतिशत् से अधिक का रकबा 103.6 हैक्टेयर है। इस प्रकार तहसील
ख्ंाडवा में कुल प्रभावित रकबा 2954.7 हैक्टेयर है। जिसके अंतर्गत तहसील के
तकरीबन 2106 लघु एवं सीमांत कृषक एवं 630 अन्य कृषक प्रभावित हुए हैं। इस
प्रकार तहसील में कुल 2736 कृषक तेज आँधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित
हुए हैं। तहसीलदार खंडवा के द्वारा प्राप्त प्रथम दृष्टया सर्वे के आँकड़ों
के अनुसार तहसील में तकरीबन 8 करोड़ 86 लाख 20 हजार रूपये के नुकसान का
आंकलन किया गया है। जिस पर 2 करोड़ 72 लाख 14 हजार रूपये के आवंटन की माँग
मुआवजे के रूप में देने के लिये शासन को भेजी गई है। इसमें सोलह मकान
पूर्ण, 12 आंशिक मकान, 3 गैर आवासीय, 1 गाय, 1 बछिया एवं 1 बैल की हानि भी
शामिल है।
पंधाना तहसील:- तहसील पंधाना के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार
तहसील पंधाना के 88 में से कुल प्रभावित ग्राम 16 पाये गये। जिसमें गेहूँ,
प्याज, टमाटर, एवं अन्य सागभाजी की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिनमें 25 से
50 प्रतिशत् प्रभावित फसलों का रकबा 236.00 हैक्टेयर है। वहीं 50 प्रतिशत्
से अधिक का रकबा 48.00 हैक्टेयर है। इस प्रकार तहसील पंधाना में कुल
प्रभावित रकबा 284.00 हैक्टेयर है। जिसके अंतर्गत तहसील के तकरीबन 425 लघु
एवं सीमांत कृषक एवं 26 अन्य कृषक प्रभावित हुए हैं। इस प्रकार तहसील में
कुल 451 कृषक तेज आँधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। तहसीलदार
पंधाना के द्वारा प्राप्त प्रथम दृष्टया सर्वे के आँकड़ों के अनुसार तहसील
में तकरीबन 86 लाख रूपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। जिस पर 28 लाख
रूपये के आवंटन की माँग मुआवजे के रूप में देने के लिये शासन को भेजी गई
है। इसमें 2 पशु एवं 1 मकान हानि भी शामिल है।
पुनासा तहसील:- तहसील पुनासा के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार
तहसील पुनासा के 170 में से कुल प्रभावित ग्राम 165 पाये गये। जिसमें गेहूँ
की फसल प्रभावित हुई हैं। जिनमें 25 से 50 प्रतिशत् प्रभावित फसल का रकबा
5483.14 हैक्टेयर है। वहीं 50 प्रतिशत् से अधिक का रकबा 101.75 हैक्टेयर
है। इस प्रकार तहसील पुनासा में कुल प्रभावित रकबा 5584.89 हैक्टेयर है।
जिसके अंतर्गत तहसील के तकरीबन 4512 लघु एवं सीमांत कृषक एवं 1711 अन्य
कृषक प्रभावित हुए हैं। इस प्रकार तहसील में कुल 6223 कृषक तेज आँधी, बारिश
और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। तहसीलदार पुनासा के द्वारा प्राप्त
प्रथम दृष्टया सर्वे के आँकड़ों के अनुसार तहसील में तकरीबन 16 करोड़ 82 लाख
84 हजार रूपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। जिस पर 4 करोड़ 48 लाख 75
हजार रूपये के आवंटन की माँग मुआवजे के रूप में देने के लिये शासन को भेजी
गई है।
हरसूद तहसील:- तहसील हरसूद के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार
तहसील हरसूद के 98 में से कुल प्रभावित ग्राम 96 पाये गये। जिसमें गेहूँ,
चना एवं अन्य सागभाजी की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिनमें 25 से 50 प्रतिशत्
प्रभावित फसलों का रकबा 4880.00 हैक्टेयर है। वहीं 50 प्रतिशत् से अधिक का
रकबा 890.00 हैक्टेयर है। इस प्रकार तहसील ख्ंाडवा में कुल प्रभावित रकबा
5770.00 हैक्टेयर है। जिसके अंतर्गत तहसील के तकरीबन 3776 लघु एवं सीमांत
कृषक एवं 1921 अन्य कृषक प्रभावित हुए हैं। इस प्रकार तहसील में कुल 5697
कृषक तेज आँधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। तहसीलदार हरसूद के
द्वारा प्राप्त प्रथम दृष्टया सर्वे के आँकड़ों के अनुसार तहसील में तकरीबन
17 करोड़ 31 लाख रूपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। जिस पर 5 करोड़ 74
लाख रूपये के आवंटन की माँग मुआवजे के रूप में देने के लिये शासन को भेजी
गई है। जिसमें 4 मकान एवं 66 ईंट भट्टे भी शामिल है।
खालवा तहसील:- तहसील खालवा के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार
तहसील खालवा के 147 में से कुल प्रभावित ग्राम 135 पाये गये। जिसमें गेहूँ,
चना, मिर्च तथा प्याज की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिनमें 25 से 50
प्रतिशत् प्रभावित फसलों का रकबा 5126.64 हैक्टेयर है। वहीं 50 प्रतिशत् से
अधिक का रकबा 1067.67 हैक्टेयर है। इस प्रकार तहसील ख्ंाडवा में कुल
प्रभावित रकबा 6194.31 हैक्टेयर है। जिसके अंतर्गत तहसील के तकरीबन 3438
लघु एवं सीमांत कृषक एवं 2264 अन्य कृषक प्रभावित हुए हैं। इस प्रकार तहसील
में कुल 5702 कृषक तेज आँधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं।
तहसीलदार खालवा के द्वारा प्राप्त प्रथम दृष्टया सर्वे के आँकड़ों के अनुसार
तहसील में तकरीबन 18 करोड़ 52 लाख रूपये के नुकसान का आंकलन किया गया है।
जिस पर 5 करोड़ 27 लाख 52 हजार रूपये के आवंटन की माँग मुआवजे के रूप में
देने के लिये शासन को भेजी गई है।
क्रमांक: 34/2014/392/वर्मा
No comments:
Post a Comment