AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 March 2014

छः माह की तक नजदीकी थाने में उपस्थिति कराना होगी दर्ज

छः माह की तक नजदीकी थाने में उपस्थिति कराना होगी दर्ज
खंडवा (05 मार्च 2014) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज दुबे ने अनावेदक ऋषिपाल उर्फ डब्बू पिता सुमेरसिंह निवासी ग्राम सेक्टर नंबर 6 नया हरसूद थाना नया हरसूद तहसील हरसूद को निर्देश दिये है कि आदेश जारी होने की तिथि से वह 6 माह की अवधि तक नजदीकी थाने थाना नया हरसूद तहसील हरसूद में प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा। साथ ही कहा गया है कि इस आशय का बाण्ड तीन दिन की अवधि में निष्पादित कर न्यायालय में प्रस्तुत करें कि भविष्य में वह किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त नहीं रहेगा।
क्रमांक: 32/2014/390/वर्मा

No comments:

Post a Comment