खंडवा (04 मार्च 2014) - हरसूद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों सोनखेड़ी एवं छाल्पीखुर्द में ग्राम पंचायत सचिवों का प्रभार रोजगार सहायकों को सौंपा गया है। उक्त जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित तोमर द्वारा बतलाया गया कि सोनखेड़ी एवं छाल्पीखुर्द पंचायतें सचिवों के अतिरिक्त प्रभार में थीं, सचिवों द्वारा प्रभार वाली पंचायतों में पर्याप्त समय न दे पाने के कारण इन पंचायतों में मनरेगा योजना एवं अन्य योजनाओं में प्रगति बाधित हो रही थी जिसके कारण सीईओ जनपद हरसूद द्वारा उक्त पंचायतों में सचिव का प्रभार रोजगार सहायकों को दिये जाने की अनुशंसा की गयी थी। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ग्राम रोजगार सहायकों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संबंधित ग्राम पंचायत का सचिवीय प्रभार दिये जाने का प्रावधान है, इसी आधार पर सोनखेड़ी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक रविशंकर लौवंशी एवं छाल्पीखुर्द ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक भारत राठौर को उनकी पंचायतों में सचिवीय वित्तीय प्रभार सौंपा गया है।
क्रमांक/23/2014/381/वर्मा
क्रमांक/23/2014/381/वर्मा
No comments:
Post a Comment