AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 March 2014

अंकित और आकाश के इलाज के कलेक्टर ने दिए निर्देश युवक को दी समझाइश, कहां डॉट्स पध्दति है टीबी का बेहतर इलाज




खंडवा (04 मार्च 2014) - जिले में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के निरीक्षण के लिए जब रविवार  कलेक्टर श्री नीरज दुबे ग्राम पंचायत महलू पहुंचे तो इस दौरान उन्हें मूक-बद्यिर भाई आकाश और अंकित दिखाई दिए । इस पर श्री दुबे ने बच्चों के पिता राजू से इन दोनों बच्चों की परेशानी के बारे में जानकारी ली। जिसमें यह बात सामने आई दोनों बच्चे जन्म से ही मूक-बद्यिर है। इस पर कलेक्टर श्री नीरज दुबे ने खालवा सीईओ को निर्देश देते हुए दोनों बच्चों को चिकित्सक को दिखवाने एवं उन्हें बहु-विकलांगता पेंशन स्वीकृत करने , आर्थिक सहायता एवं उनके भविष्य को देखते हुए स्पेशल स्कुल भेजने के आदेश दिए।
इस दौरान टीबी की बीमारी से ग्रसित युवक शांतिलाल कलेक्टर नीरज दुबे के पास पहुंचा और उसने अपनी बीमारी के बारे में बताया।  इस पर कलेक्टर श्री दुबे ने उपचार के बारे में पुछा तो युवक ने बताया की दो साल से इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इस पर कलेक्टर श्री दुबे ने युवक को समझाइश देते हुए कहा की इस बीमारी का डॉट्स पध्दति से बेहतर को उपचार नहीं है।  इसलिए आप शासकीय चिकित्सालय में जाकर इसका उपचार करवाएं । साथ ही उन्होंने सीईओ को निर्देश देते हुए युवक को चिकित्सक के पास भिजवाने के निर्देश दिए।

क्रमांक/24/2014/382/वर्मा

No comments:

Post a Comment