खंडवा (03 मार्च 2014) - रविवार को खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह प्रभावित फसलों के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत महलू स्थित कन्या छात्रावास पहंुचे। मं़त्री शाह ने यहां पर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया और वहां उन्होंने मद्यान्न भोजन को चखा।
श्री शाह जब छात्रावास पहुंचे तो उन्होंने वहां रहने वाली छात्राओं से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और इस बीच उन्होंने मद्यान्न भोजन में क्या बना है इसकी जानकारी छात्राओं से ली। इस बीच दो छात्राएं अमरावती और हेमंती ने उन्हें तुरंत ही आलू-भटे की सब्जी और रोटी थाली में परस कर दी। श्री शाह ने उक्त भोजन को चखा और छात्राओं से कहां तुमनें मुझे भोजन करवाया अब मेरी बारी है अगली जब मैं आउंगा तब अपनी तरफ से आप लोगों को भोजन करवाउंगा। श्री शाह ने भोजन को लेकर संतुष्टि जताई और छात्राओं से पूछा क्या इसी तरह का भोजन उन्हें रोजाना मिलता है सभी छात्राआंे ने हांमी भरी। इसके बाद मंत्री शाह ने उनकी शिक्षा और छात्रावासी की व्यवस्थाओं लेकर भी छा़त्राआंे से प्रश्न पूछें।
फोटो संलग्नः- मद्यान्न भोजन चखते मंत्री विजय शाह।
क्रमांक/19/2014/377/वर्मा
No comments:
Post a Comment