खंडवा (03 मार्च 2014) - सोमवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने जिले के पुनासा क्षे,त्र के दूरस्थ अंचलांे के गांवों में पहुंचकर तेज आंधी , बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान कलेक्टर श्री दुबे सुलगांव, करोली, गोल, बखरगांव, अटूट, पाखाखेड़ी, मेल मोहल्ला, डंठा और डांग पहंुचे। जहां पर उन्होंने किसानों से बात करने के साथ ही खेतों में पहुंचकर प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग ओ.पी. चौरे मौजूद थे।
लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित, की गई थ्भ्ी शिकायत - निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे सुलगांव पहुंचे। जहां पर पूर्व में उनसे ग्रामीण त्रिलोकचंद्र ने पटवारी नन्हूसिंह ठाकुर की शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया की पटवारी द्वारा मेरे खेत में लगी मक्के की प्रभावित फसल का आंकलन नहीं किया गया, साथ ही बाद में जब सोमवार सुबह मेरे खेत का सर्वे किया तो उन्होंने बार-बार मेरे द्वारा अपना निर्धारित रकबा बताने पर भी पटवारी ने अपने सर्वे रिकॉर्ड में कम रकबा दर्शाते हुए सर्वे कम किया है।
जिस पर कलेक्टर श्री दुबे त्रिलोकचंद्र के प्रभावित खेत पर पहुंचे साथ ही उन्होंने उसे बुलवाया और पटवारी से प्रभावित फसल के सर्वे की जानकारी ली, जिस पर पटवारी द्वारा रकबा कम बताया गया। जब उन्होंने ने पटवारी के सर्वे के दस्तावेजों को देखा तो उसमें आंकड़ों के साथ छेड़खानी (ओवर राईटिंग) दिखी। जिस पर कलेक्टर श्री दुबे ने तत्काल पटवारी नन्हूसिंह ठाकुर को निलंबित करने निर्देश पुनासा एसडीएम को दिए। साथ ही सारा रिकॉर्ड नए पटवारी नियुक्त कर उसे देने के आदेश भी दिए।
लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने सर्वे कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ ईमानदारी से सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्हांेने आदेश देते हुए कहा कि सर्वे के इस कार्य में यदि किसी ने भी लापरवाही बरती तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तत्काल सख्त अनुशानात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सभी एसडीएम ने भी किया निरीक्षण- वहीं सोमवार को जिले के समस्त एसडीएम ने भी अपने-अपने राजस्व अनुभागों में खेतों में पहुंचकर तेज आंधी , बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया।
सचिवों को भी लगाएं सर्वे कार्य में- सर्वे के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने जिले के समस्त विकासखंडों के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को सभी सचिवों को भी सर्वे टीम शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सचिव सर्वे कार्य में सहयोग करे ताकि सर्वे कार्य प्रभावित ढंग से पूर्ण हो सके।
क्रमांक/14/2014/372/वर्मा
No comments:
Post a Comment