खंडवा (04 मार्च 2014) - संचालनालय पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार जिले में एस्काड योजना के अंतर्गत शिविरों को आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें 8 जिलास्तरीय एवं 11 विकासखंडस्तरीय शिविरों का आयोजन होगा। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा ने बताया कि 5 मार्च को जिले के हरसूद विकासखंड में चारखेड़ा, खालवा विकासखंड के चाकरा, पुनासा विकासखंड के ग्राम मोहद, किल्लौद विकासखंड के ग्राम मालूद, छैगांवमाखन विकासखंड के ग्राम बामझर और पंधाना विकासखंड के ग्राम बिलूद में पशु चिकित्सा एवं जागरुकता शिविर आयोजित होंगे।
शिविरांे में पशुओं में टीकाकरण, उपचार, माईनर आप्रेशन के साथ-साथ एकत्रित जनसमुदाया को पशु रोगों की जानकारी, पशुपालन का तकनीकी मार्गदर्शन, सामयिक टीकाकरण, का महत्व तथा पशुपालन से आर्थिक लाभ अर्जित करने के तौर तरीके भी बताए जाएंगे।
क्रमांक/22/2014/380/वर्मा
No comments:
Post a Comment