खंडवा (04 मार्च 2014)- मंगलवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित जनसुनवाई में 90 आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर नीरज दुबे के समक्ष प्रस्तुत किए। जिसमें से 2 आवेदन निःशक्तजनों के लिए पृथक से प्रारंभ की गई जनसुनवाई में आए। वहीं अन्य विभागों की समस्याओं से जुडे़ 90 आवेदन आए। जिस पर कलेक्टर श्री दुबे ने तत्काल मोबाइल पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन लगाकर समस्याओं का निराकृत करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राही को ना भटकाएं, उसे सरलता व सहजता से प्राथमिकता पर योजना का लाभ दें।
विधवा पेंशन के प्रकरण करें तैयार- जनसुनवाई में छैगांवमाखन से आई प्रेमबाई, कलाबाई और पुनी बाई समेत 11 महिलाओं ने विधवा पेंशन ना मिलनें की शिकायत कलेक्टर श्री दुबे से की जिस पर उन्होंने तत्काल सीईओ जनपद छैगांवमाखन को फोन लगाकर महिलाओं की पात्रता की जांच कराने और पात्र होने की स्थिति में तत्काल उनका विधवा पेंशक का प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
प्रसूति सहायता का दिलाएं लाभ- जनसुनवाई में विकासखंड पुनासा के अटूटखास से आए ग्रामीण बसंत कुमार विश्नोई ने पत्नी के प्रसूति सहायता के प्रकरण लाभ अब तक नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर श्री दुबे को बताई, इस पर उन्होंने सीईओ विकासखंड पुनासा को मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसूति सहायता का लाभ देने के निर्देश दिए।
नगर निगम को नाली ठीक करने के दिए निर्देश- जनसुनवाई में राजेन्द्र नगर कॉलोनी की महिलाओं ने भी लंबे समय से नाली निर्माण पूर्ण ना होने जिसके कारण घरों की नाली जाम होने की शिकायत की । जिस पर की नगर निगम आयुक्त को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन का तैयार करवाएं प्रकरण- जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे के समक्ष पंधाना ब्लॉक के चारखेड़ा ग्राम के विकलांग शाहीद पिता हुसैन ने इंदिरा आवास के तहत् कुटीर दिलाने की अपील की। जिस पर कलेक्टर श्री दुबे ने शाहीद को पात्रता सूची के वरीयता के आधार पर ही इंदिरा आवास मिलने की जानकारी दी। उन्होंने समझाइश देते हुए कहां कि यदि आप चाहे तो मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत् आपको लाभ मिल सकता है, इस पर शाहीद की हां करने पर उन्होंने सीईओ पंधाना को फोन लगाकर इनका उक्त प्रकरण बनाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, सहायक कलेक्टर पंकज जैन ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देश दिए।
क्रमांक/21/2014/379/वर्मा

No comments:
Post a Comment