खंडवा (04 मार्च 2014) - सोमवार को स्वागतम लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जन्म लेने वाली बालिकाओं का लेडी बटलर हॉस्पिटल खंडवा में स्वागत किया गया । इनमें नर्मदानगर की ऐश्वर्या यादव एवं एक अन्य बालिका शामिल है। उक्त योजना स्वागत लक्ष्मी योजना संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा लागू की गई है ।
राजेश कुमार गुप्ता प्रभारी अधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत् प्रतिदिन नवागत बालिकाओं का स्वयंसेवी संस्था (आस्था वेलफेअर सोसाइटी खंडवा, सीड संस्था खंडवा, परिमल प्रगति संस्था खंडवा ) के पदाधिकारी एवं शासकीय अधिकारी/ कर्मचारी के साथ प्रतिदिन इस प्रकार की योजना लागू की जाती है। इस योजना में अन्य कोई भी अशासकीय व्यक्ति जूड़ना चाहता हो या सहयोग करना चाहता हो तो जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय को संपर्क करें।
यह सूचना 0733-2222140 पर दी जा सकती है ।
क्रमांक/27/2014/385/वर्मा
No comments:
Post a Comment