खंडवा (04 मार्च 2014) - दीवानी प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण हो इसके के लिए 12 अप्रैल 2014 को जिला न्यायालय के परिसर में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आज को बैठक संपन्न हुई।
दीवानी प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण के लिए जाने हेतु अभिनंदन कुमार जैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी अधिवक्ताओं के साथ मंगलवार दोपहर को बैठक आयोजित की।
बैठक में गंगाचरण दुबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सरदार सिंह तंवर, दिलीप श्रीमाली, महेश गुप्ता, सुभाष नागौरी, श्रीमती पुष्पा गौर, रविंद्र झंवर, बी.डी. तिवारी, छाया शर्मा, हफीज कुरैशी आदि बैठक में उपस्थित थे। इस दौरान समस्त दीवानी अधिवक्ता के साथ दीवानी प्रकरणों का निराकरण हेतु चर्चा की गई।
साथ ही समस्त पक्षकारों से अपील की है कि शीघ्र सस्ता सुलभ न्याय पाने के लिए एवं अपने दीवानी प्रकरणों के निराकरण के लिए अपने अधिवक्ता व संबंधी न्यायालय से संपर्क कर अपने प्रकरण का निराकरण करवाएं।
क्रमांक/26/2014/384/वर्मा
No comments:
Post a Comment