सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने किया छैगांवमाखन की ग्राम पचंायतों में कार्योे का निरीक्षण
गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर सचिव पर की नाराजगी व्यक्त
खंडवा (13 मार्च, 2014) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा अमित तोमर ने गुरूवार को छैगांवमाखन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री तोमर ने छैगाँवमाखन जनपद पंचायत के ग्राम छैगांदेवी, कालज्याखेड़ी, सिरसोद तथा भोजाखेड़ी का भ्रमण में कार्यो का जायजा लिया। साथ ही सी.ई.ओ. श्री तोमर ने ग्राम पंचायत छैगंावदेवी में मनरेगा अंतर्गत सुदूर खेत सड़क व पशु शेड़, के कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य को समयावधी में पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं ग्राम पंचायत दोदवाड़ा में भी निरीक्षण करते हुये नाली निर्माण का निर्देश दिया गया।
सी.ई.ओ. श्री तोमर द्वारा ग्राम पंचायत कल्जाखेड़ी एवं सुल्याखेडी में खेत सड़क सम्पर्क एवं कन्टूर ट्रेंच के कार्यों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत सिरसोद में आंगनवाड़ी केन्द्र एवं स्कूल का निरीक्षण किया गया। स्कूल निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने मध्यान्ह भोजन चखा एवं संबंधित समूह को भोजन की गूणवत्ता में सुधान लाने के निर्देश दिये। साथ ही कन्या प्राथमिक शाला में छात्राओं से कोर्स से संबंधित विभिन्न सवाल भी पूछे गये। ग्राम पंचायत भोजाखेड़ी में में कार्यों की प्रगति कम होने व गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत सचिव पर नाराजगी व्यक्त की गयी। भ्रमण के दौरान सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री तोमर के साथ छैगावंमाखन जनपद सी.ई.ओ. दिनेश वर्मा, सहायक यंत्री मनरेगा विमल शुक्ला, उपयंत्री इरशाद खान, विकास खरे एवं सुनीता सेजेकर उपस्थित रहे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।
क्रमांक: 85/2014/443/वर्मा
No comments:
Post a Comment