AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 March 2014

खंडवा संसदीय क्षेत्र में 16 नये सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित भारत निर्वाचन आय¨ग ने दी मंजूरी खंडवा जिले में ही बनें 13 नये सहायक मतदान केन्द्र

खंडवा संसदीय क्षेत्र में 16 नये सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित
भारत निर्वाचन आय¨ग ने दी मंजूरी
खंडवा जिले में ही बनें 13 नये सहायक मतदान केन्द्र

खंडवा (13 मार्च, 2014) - भारत निर्वाचन आय¨ग ने ल¨कसभा चुनाव क¨ दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में 142 सहायक मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव क¨ मंजूरी दी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप ग¨विन्द ने जिला निर्वाचन अधिकारिय¨ं क¨ इन सहायक मतदान केन्द्र¨ं में मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं रिटर्निंग आॅफिसर लोकसभा क्षेत्र खंडवा नीरज दुबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मंजुरी के बाद अब खंडवा संसदीय क्षेत्र में भी 16 नये सहायक मतदान केन्द्र स्थापित होंगे। जिनमें मतदाता की सुविधा के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित ए.आर.ओ. को जारी कर दिये गये हैं। 
नये सहायक मतदान केन्द्रों में खंडवा जिले में ही 13 सहायक मतदान केन्द्र बढ़े हैं। जिनमें मांधाता विधानसभा में 4, खंडवा विधानसभा में 5 और पंधाना विधानसभा में 4 सहायक केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दी है। वहीं खंडवा संसदीय क्षेत्र में आने वाले देवास जिले के बागली विधानसभा क्षेत्र में भी 1 और खरगोन जिले की भिकनगाँव विधानसभा क्षेत्र में 2 सहायक मतदान केन्द्रों को मंजूरी मिली है। इस प्रकार सम्पूर्ण खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग ने 16 नये सहायक मतदान केन्द्रों की स्वीकृति दी है।                                    
 क्रमांक: 79/2014/437/ वर्मा

No comments:

Post a Comment