जिला न्यायालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न
खंडवा (06 मार्च, 2014) - गुरूवार को जिला न्यायालय के अभिभाषक सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा द्वारा की गई। आयोजित शिविर में समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित हुए। उपस्थित समस्त अधिवक्तागणों को 12 अप्रैल, 2014 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिये चर्चा की एवं जिला न्यायालय में स्थापित मीडिएशन सेंटर में आने वाले प्रकरणों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण के लिये चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश अक्षय कुमार द्विवेदी को प्रशिक्षित मीडिएटर्स के रूप में नियुक्त किये जाने की जानकारी दी गई।
साथ ही मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार तलवाना साटवेयर के माध्यम से तलवाना जारी किये जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई एवं जिला न्यायालय खंडवा की नजारत शाखा में तलवाना प्राप्त करने की व्यवस्था का उद्घाटन माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा किया गया। यह सुविधा आॅनलाईन होगी। इस सुविधा से पक्षकारों की परेशानी मिटेगी एवं अधिवक्ताओं का कार्य आसान हो जायेगा।
क्रमांक: 42/2014/400/ वर्मा
No comments:
Post a Comment