मुख्य सचिव ने अधिक से अधिक फसल कटाई प्रयोग कराने के दिये निर्देश
साथ ही जन हानी, पशु हानि, क्षतिग्रस्त मकान की सहायता तत्काल देने के भी दिये आदेश
खंडवा (06 मार्च, 2014) - मुख्य सचिव एंटोनी डिसा ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को प्रभावित खेतों में अधिक से अधिक फसल कटाई प्रयोग कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने सभी कलेक्टर्स को जन हानि, पशु हानि और तेज आंधी बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों की सहायता तत्काल प्रभावितों को देने के आदेश भी दिये।
उन्होंने व्हीडियो कान्फ्रेन्स में सभी जिलों की आई असमायिक वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की सर्वे रिर्पोट की समीक्षा की। साथ ही 10 मार्च, 2014 तक अद्यतन सर्वे रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सर्वे के आधार पर मुआवजा दिया जायेगा। इसमें आचार संहिता आड़े नहीं आयेगी। निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर हम प्रदेश के प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित करेंगे।
इसके साथ ही व्हीडियो कान्फ्रेंसिंग में उन्होंने ऐसे किसानों जिनकी 50 प्रतिशत से अधिक फसल असमायिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है, उनके नाम पोर्टल में दर्ज कराने के निर्देश दिये। ताकि उन्हें 31 दिसम्बर तक 1 रूपये किलों गेहूँ चावल नियमानुसार दिया जा सके।
क्रमांक: 41/2014/399/ वर्मा
No comments:
Post a Comment