आज 7 मार्च को लगने वाले पशु चिकित्सा शिविर
खंडवा (06 मार्च 2014) - संचालनालय पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार जिले में एस्काड योजना के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें 8 जिलास्तरीय एवं 11 विकासखण्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन होगा। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा खंडवा ने बताया कि आज 7 मार्च को जिले के खंडवा विकासखण्ड के ग्राम कवेश्वर, हरसूद विकासखंड में टेमरूखोद्रा, खालवा विकासखंड के करवानी, पुनासा विकासखंड के ग्राम हरवंशपुरा, छैगांवमाखन विकासखंड के ग्राम रोशिया और पंधाना विकासखंड के ग्राम काकोड़ा में पशु चिकित्सा एवं जागरुकता शिविर आयोजित होंगे।
शिविरांे में पशुओं में टीकाकरण, उपचार, माईनर आप्रेशन के साथ-साथ एकत्रित जनसमुदाय को पशु रोगों की जानकारी, पशुपालन का तकनीकी मार्गदर्शन, सामयिक टीकाकरण का महत्व तथा पशुपालन से आर्थिक लाभ अर्जित करने के तौर तरीके भी बताए जाएंगे।
क्रमांक: 43/2014/401/ वर्मा
No comments:
Post a Comment