AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 January 2014

फरवरी से खालवा विकासखण्ड और एक मार्च से सम्पूर्ण खंडवा जिले में बी.पी.एल. और अंत्योदय कार्डधारियों को मिलेगा 4 किलो चावल:- मंत्री श्री शाह सभी खरीदी केन्द्रों में हो मूलभूत सुविधाएँ उपार्जन केन्द्र प्रभारियों की बैठक में मंत्री श्री शाह ने दिये निर्देश राशनकार्ड अहस्तांतरणीय, दूसरों के उपयोग करने पर होगी जेल नवीन कृषकों से पन्द्रह जनवरी तक पंजीयन कराने की कि अपील 10 दिनों में एकाउंट पहुँचे बोनस विभाग द्वारा किया जायेगा क्राॅस चेक मार्च से महिला प्रधान होंगे राशन कार्ड

फरवरी से खालवा विकासखण्ड और एक मार्च से सम्पूर्ण खंडवा जिले में बी.पी.एल. और अंत्योदय कार्डधारियों को मिलेगा 4 किलो चावल:- मंत्री श्री शाह

सभी खरीदी केन्द्रों में हो मूलभूत सुविधाएँ उपार्जन केन्द्र प्रभारियों की बैठक में मंत्री श्री शाह ने दिये निर्देश

राशनकार्ड अहस्तांतरणीय, दूसरों के उपयोग करने पर होगी जेल

नवीन कृषकों से पन्द्रह जनवरी तक पंजीयन कराने की कि अपील

10 दिनों में एकाउंट पहुँचे बोनस विभाग द्वारा किया जायेगा क्राॅस चेक

मार्च से महिला प्रधान होंगे राशन कार्ड 




 

खंडवा (13 जनवरी, 2014) - आगामी एक फरवरी से जिले की खालवा जनपद पंचायत में समस्त बी.पी.एल. एवं अंत्योदय कार्डधारियों को माह में 4 किलोग्राम चावल दिया जायेगा। साथ ही एक मार्च से सम्पूर्ण खंडवा जिले में यह व्यवस्था लागू की जायेगी। यह आदेश प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर विजय शाह ने कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित उपार्जन केन्द्र प्रभारियों की बैठक में दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में इसकी सम्पूर्ण तैयारियाँ की ली जाये। ताकि निर्बाधरूप से इस आदेश का परिपालन हो सके। इसके साथ ही समीक्षा बैठक में मंत्री श्री शाह ने रबी फसल उपार्जन संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा भी की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
सभी उपार्जन केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएँ हेल्पलाईन संबंधी जानकारी करें प्रदर्शित:- कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित उपार्जन केन्द्र प्रभारियों की समीक्षा बैठक में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य अपने जिले के किसानों को सरलता, सहजता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिये जिले में स्थापित समस्त 69 उपार्जन केन्द्रों में अपने गेहूँ विक्रय के लिये आने वाले किसानों के लिये मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायें। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में पेयजल, छांव के साथ ही सुलभ सुविधा भी मुहैया की जाये। इसके साथ ही मंत्री श्री शाह ने समस्त उपार्जन केन्द्रों पर शिकायत हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय के हेल्पलाईन नंबर और खाद्य विभाग के शिकायत प्रकोष्ठ का नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। यदि खरीदी कार्य रात तक हो, तो विद्युत व्यवस्था दुरूस्त रखने के आदेश भी दिये।
प्रतिदिन इलेक्ट्राॅनिक तौलकांटों का करें सत्यापन:- इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि उपार्जन केन्द्र में विक्रय कार्य में लगे संबंधित कर्मचारियों द्वारा उनकी नेमप्लेट लगाई जाये। उनके द्वारा जिले के कृषकों के साथ सादगीपूर्ण तथा सम्मानजनक व्यवहार किया जाये। साथ ही बैठक में मंत्री श्री शाह ने प्रतिदिन इलेक्ट्राॅनिक तौलकांटों का सत्यापन करने और उसकी रिर्पोट जिला अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को चेकलिस्ट बनाकर प्रतिदिन उसे सत्यापित करने की बात भी कहीं।
पन्द्रह जनवरी तक करायें अपना पंजीयन:- बैठक में मंत्री श्री शाह ने पंजीकृत किसानों की समीक्षा करते हुए जानकारी दी की रबी फसल हेतु पंजीयन का कार्य 15 जनवरी तक होना है। साथ ही श्री शाह ने समस्त नवीन कृषकों से जिनका पंजीयन अब तक नहीं हुआ है, उन्हें उनका पंजीयन कराने की अपील भी की। ताकि उनकी फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जा सके।
दस दिनों में किसानों के एकाउंट में पहुँचे बोनस:- समीक्षा बैठक में मंत्री श्री शाह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में विक्रय करने वाले किसानों के एकाउंट में 10 दिनों के भीतर बोनस की राशि पहुँचे, यह निर्देश दिये। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि 10 दिनांे के बाद विभाग द्वारा इसका पुनः सत्यापन संबंधित कृषक से एस.एम.एस. के द्वारा या फोन लगाकर किया जायेगा।
राशनकार्ड अहस्तांतरणीय, दूसरों के उपयोग करने पर होगी जेल:- राशनकार्ड अहस्तांतरणीय है। यदि इसके बाद भी किसी राशन दुकान संचालक के पास इकठ्ढे राशन कार्ड पाए गए तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही दूसरे राशनकार्ड पर राशन उठाने वालों को जेल भेजा जायेगा। यह निर्देश बैठक में मंत्री श्री शाह ने दिये। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड अहस्तांतरणीय होता है। उसका गलत उपयोग करना कानूनन अपराध है।
ज्वार और मक्का पर भी 150 रूपये बोनस:- कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री श्री शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा मक्का और ज्वार की फसल पर भी किसानों को 150 रूपये का बोनस दिया गया है। जिसमें फसल 1310 रूपये प्रति क्विंटल के अलावा 150 रूपये का बोनस कृषकों को सम्पूर्ण प्रदेश में दिया गया। इस तरह 1460 रूपये के समर्थन मूल्य पर ज्वार और मक्का की फसलें खरीदी गई है।
एक मार्च से महिला प्रधान होगा राशन कार्ड:- उपार्जन केन्द्र प्रभारियों की समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर विजय शाह ने बताया कि आगामी 1 मार्च से बनने वाले राशन कार्ड महिला प्रधान होंगे। जिसमें बतौर मुखिया घर की महिला अभ्यर्थि का नाम होगा।
        बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर समेत समस्त संबंधित विभागों विभाग प्रमुख उपस्थित थे। 
टीप:- फोटो क्रमांक 13011422 से 13011425 मेल की गई हैं।
 क्रमांक: 71/2014/71/वर्मा

No comments:

Post a Comment