AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 1 October 2021

‘आयोडिन’ विषय पर आकाशवाणी से सजीव फोन इन कार्यक्रम 5 अक्टूबर को

‘आयोडिन’ विषय पर आकाशवाणी से सजीव फोन इन कार्यक्रम 5 अक्टूबर को

खण्डवा 1 अक्टूबर, 2021 - ‘‘आयोडिन’’ विषय पर राज्य आई.ई.सी. ब्यूरो म.प्र. भोपाल द्वारा प्रायोजित सजीव फोन इन कार्यक्रम 5 अक्टूबर को प्रातः 11 से 12 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जावेगा। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाशवाणी के फोन नम्बर 0755-2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सभी आशायें, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें।   

No comments:

Post a Comment