AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 26 October 2021

निर्वाचक नामावली विक्रय हेतु उपलब्ध

 निर्वाचक नामावली विक्रय हेतु उपलब्ध 
मतदाता सूची की पुस्तिका व सी.डी. की दरें निर्धारित

खण्डवा 26 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के लिए फोटो निर्वाचक नामावली तैयार की जा चुकी है। मांधाता, खण्डवा व पंधाना विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली की सॉफ्टकॉपी तैयार है। तीनों विधानसभा क्षेत्र की सीडी का मूल्य 100 रू. निर्धारित किया गया है। इसके अलावा निर्वाचक नामावली की पुस्तिका का मूल्य 1 रू. प्रति पृष्ठ के मान से निर्धारित किया गया है। मांधाता क्षेत्र की मतदाता सूची का मूल्य 9743 रूपये, खण्डवा की मतदाता सूची का मूल्य 14677 रूपये व पंधाना की मतदाता सूची का मूल्य 12983 रूपये निर्धारित है। अतिशीघ्र मतदाता सूची प्राप्त करने के लिए दर 2 रू. प्रति पृष्ठ निर्धारित की गई है। इस दर से मांधाता क्षेत्र की मतदाता सूची का मूल्य 19486 रूपये, खण्डवा की मतदाता सूची का मूल्य 29354 रूपये व पंधाना की मतदाता सूची का मूल्य 25966 रूपये निर्धारित है। जिले की तीन विधानसभा मतदाता सूची का सेट 1 रू. प्रति दर से 37403 रू. में उपलब्ध है तथा शीघ्रता से प्राप्त करने के लिए 2 रू. प्रति पृष्ठ की दर से तीन विधानसभा की मतदाता सूची का मूल्य 74806 रू. निर्धारित है। कोई भी व्यक्ति कोषालय में राशि जमा कर चालान की प्रति प्रस्तुत कर जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता सूची प्राप्त कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment