Monday, 12 July 2021

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

 चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

खण्डवा 11 जुलाई, 2021 - नेहरू युवा केंद्र, खंडवा द्वारा जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक के निर्देशन में 11 जुलाई 2021 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया, जिसमंे चित्रकारिता के माध्यम से केंद्र से जुडे युवा स्वयं सेवक, युवा मंडल, महिला मंडलों ने निर्देशन अनुसार जनसंख्या नियंत्रण के लिए चित्रकारिता के माध्यम से आमजनो को संदेश देकर अवगत कराया कि अगर हम अब भी नहीं संभले तो उसका परिणाम आपकी हमारी पीढ़ी को ही भुगतना पड़ेगा। जनसंख्या नियंत्रण देश ही नहीं विश्व के लिए भी घातक है, इसलिए हमको आज ही यह संकल्प लेना पड़ेगा कि हम अपने अपने साथ परिवार, अपने दोस्त, अपने रिश्तेदार और सभी आम जानो तक यह सन्देश भेजना होगा अगर हम इस दिशा में उठाए गए कदम में जरा भी सफल होते है तो यह हमारे बड़ी ना सही एक छोटी उपलब्धि होगी। इस प्रतियोगिता में महेन्द्र, जितेन्द्र कोचले, पुष्पा अकिल, संस्कृति मंडलोई, क्षमा अलासिया, विशाल पटेल, निखिल पटवारिया, आदि युवाओं ने भाग लिया।


No comments:

Post a Comment