Monday, 12 July 2021

नेशनल लोक अदालत में निपटे 16 श्रम न्यायालय के प्रकरण

 नेशनल लोक अदालत में निपटे 16 श्रम न्यायालय के प्रकरण

खण्डवा 11 जुलाई, 2021 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी की अध्यक्षता में आयोजित हुयी नेशनल लोक अदालत में खण्डवा, हरसूद, पुनासा एवं मांधाता (आंेकारेश्वर) के न्यायालयों में लंबित 311 न्यायालयीन प्रकरणों मंे राजीनामा कराया जाकर हमेशा-हमेशा के लिए निराकरण करा दिया गया। जिनमें से श्रम न्यायालय में श्रम न्यायाधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के सतत् प्रयासों से 16 श्रम विवाद के प्रकरणों का भी निराकरण उल्लेखनीय रहा हैं। श्रम न्यायालय में पहली बार इतनी अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण कराया गया हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हरिओम अतलसिया ने बताया कि लोक अदालत में मामलों के निराकरण हेतु कुल 12 न्यायिक खण्डपीठें बनाईं गयीं थी, जिनके माध्यम से 1500 पक्षकारों को उनके मामलों का निराकरण होकर लाभ प्राप्त हुआ हैं, जिससे पक्षकारों के भविष्य में लगने वाले समय एवं धन की बचत हुयीं है। समझौता करने वाले पक्षकारों को वन विभाग द्वारा उपलब्ध करायें गयें पौधों को वितरित भी किया गया ताकि पर्यावरण का संरक्षण की सीख एवं संदेश भी आमजन तक पहुंचे। सचिव श्री हरिओम अतलसिया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने नेशनल लोक अदालत की सफलता पर समस्त न्यायिक अधिकारियों, जिला अधिवक्ता संघ खण्डवा एवं तहसील अधिवक्ता संघ हरसूद के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य अधिवक्ताओं, कर्मचारीवृन्द, विभिन्न विभागों, पक्षकारों, खण्डपीठ सदस्यों एवं मीडिया स्तंभ का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment