AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 June 2021

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 14 जून, 2021 - एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 व सहायिका के लिए 12 रिक्त पदो की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 24 जून तक एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण कार्यालय हरसूद रोड रतागढ़ में प्रस्तुत किये जा सकते है। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता के 1-1 पद रिक्त है, उनमें कोरगला, लाड़नपुर, ढोरानी एवं मच्छौंडी रैय्यत शामिल है। इसके अलावा जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहायिका का पद रिक्त है, उनमें बल्दुआ डोंगरी, बमनगांव (फतेहपुर), दिपला, जसवाड़ी, मानपुरा, धरमपुरी, पिपलकोटा, किरगांव, जावर, गोहलारी, वीरपुर एवं बड़गांवमाली (सुन्दरबेल) शामिल है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण ने बताया कि आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है तथा कार्य दिवसों में सायं 5 बजे के बीच कार्यालय में जमा कराये जा सकते है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आदि की छायाप्रति संलग्न करना होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खण्डवा खण्डवा ग्रामीण कार्यालय हरसूद रोड रतागढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment