कलेक्टर श्री द्विवेदी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
खण्डवा 14 जून, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन में डी-ग्रेड वाले विभाग शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें। साथ ही अन्य विभाग भी अपनी अपनी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का नियमित रूप से निराकरण करते रहे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य का अभियान जारी कर माह के अंत तक समाप्त किया जायें। इसके लिए अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान को निर्देश दिए कि किल कोरोना अभियान नियमित रूप से संचालित हो। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार वाले मरीजों की लक्षण के आधार पर उपचार किया जायें और किट दवाईयां प्रदान की जायें। सभी कोविड केयर सेंटर निरंतर चालू रहे यह सुनिश्चित करें। बाहर से आए हुए शादी ब्याव में आने वाले लोगों की सेम्पलिंग की जायें। सभी विभाग अपने अपने शासकीय भवनों के रखरखाव संबंधी ध्यान दिया जायें। उन्होंने कृषि विभाग और खाद बीज निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्याप्त में खाद बीज उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment