Tuesday, 15 June 2021

पेंशन प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जा रहा

 पेंशन प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जा रहा

खण्डवा 15 जून, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के मार्गदर्षन एवं निर्देषों के अनुक्रम में जिले मंे सेवा निवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के पेंषन प्रकरणों का निराकरण समय में किया जा रहा हैं। जिला पेंषन अधिकारी श्री आर.एस. गवली द्वारा बताया गया है कि 15 जून 2021 तक जिले के विभिन्न विभागों से पूर्व माह में सेवा निवृत्त कर्मचारियों के 15 पी.पी.ओ एवं जी.पी.ओ जारी किये जा चुके हैं। माह जून 2021 में जिले के विभिन्न विभागों से 43 कर्मचारी सेवा निवृत्त हो रहे है, जिनमें राजस्व विभाग के 2, कृषि विभाग के 3, षिक्षा विभाग 14, स्वास्थ्य विभाग 5, वन विभाग 7, एन.वी.डी.ए. 3, जल संसाधन 4, पी.एच.ई. 3, पी.डब्ल्यू.डी. 1 एवं उच्च षिक्षा विभाग के 1 कर्मचारी शामिल हैं। संबंधित विभागीय प्रमुख एवं जिला अधिकारी माह जून में सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों पेंषन प्रकरण आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफटवेयर से तैयार किये जाकर जिला पेंषन कार्यालय में अविलंब भेजे जावे, ताकि समय पर पी.पी.ओ एवं जीपीओ जारी किये जा सके।

No comments:

Post a Comment