16 जून को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होगा कोविड टीकाकरण
खण्डवा 15 जून, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधि तथा अन्य विभाग के सहयोग से कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 16 जून को 18 वर्ष से अधिक आयु समुह के नागरिको को खंडवा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी वेक्सिनेषन किया जायेगा, जिसमे जिला अस्पताल बी ब्लाक मे 3 केन्द्रो कोवैक्सिन का पहला व दूसरा डोज ऑनलाईन रजिस्ट्रेषन के आधार पर लगाया जायेगा। साथ ही सरस्वती शिषु मंदिर वेकुण्ठ नगर व शुभ परिसर में कोवैक्सिन का दूसरा डोज ऑनसाईट रजिस्टेªषन के आधार पर लगाया जायेगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद, किल्लोद तथा ग्राम लाहड़पुर, पाटाखाली, गुड़ी, जावर, मोहना, सुलगांव, खालवा, आषापुर, खार, सुन्दरदेव के नागरिकों को ऑनसाईट रजिस्ट्रेषन कर टीकाकरण किया जायेगा। डॉ. तंतवार ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में ना पड़े और अपना टीकाकरण करवाये, ये टीका एकदम सुरक्षित है और सुरक्षा के लिये है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवष्यक है।
No comments:
Post a Comment