Thursday, 8 April 2021

डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और अस्पतालों के लिये मार्गदर्शी निर्देश जारी

 डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और अस्पतालों के लिये मार्गदर्शी निर्देश जारी

खण्डवा 8 अप्रैल, 2021 - कोरोना पॉजिटिव रोगियों के विभिन्न स्तरीय उपचार के लिये डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों के जनरल आइसोलेशन बेड्स, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स, हाई डिपेंडेंसी यूनिट बेड्स के उपयोग के लिये मार्गदर्शी निर्देश जारी किये गये हैं।
सामान्य आइसोलेशन बेड्स के लिये भर्ती मापदण्ड
       ऐसे कोविड पॉजिटिव रोगी, जिनके पास होम आइसोलेशन के लिये उपयुक्त व्यवस्था न हो, मंद लक्षण वाले रोगी, जिन्हें ऑक्सीजन एवं कड़ी चिकित्सीय निगरानी की आवश्यकता न हो, को-मोर्बिडिटी युक्त कोविड पॉजिटिव रोगी, जिनकी क्लीनिकल स्थिति स्थिर हो और ऑक्सीजन सेचूरेशन स्तर 95 प्रतिशत हो एवं ऑक्सीजन की कोई आवश्यकता न हो, के लिये मापदण्ड निर्धारित किये गये हैं।
ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स के लिये भर्ती मापदण्ड
      ऐसे कोविड पॉजिटिव रोगी, जिनका ऑक्सीजन सेचूरेशन स्तर 90-94% हो तथा <5 लीटर/ मिनट के मान से ऑक्सीजन फ्लो रेट को नियंत्रित करने की आवश्यकता हो। ऑक्सीजन प्रदायगी के लिये सिम्पल फेस मास्क, नेजल केनोला द्वारा ऑक्सीजन थैरेपी दी जाने की आवश्यकता हो।
हाई डिपेन्डेंसी यूनिट बेड्स के लिये भर्ती मापदण्ड
      ऐसे कोविड पॉजिटिव रोगी, जिनका ऑक्सीजन सेचूरेशन स्तर <90% हो एवं ऑक्सीजन की प्रदायगी उच्च फ्लो दर >5 लीटर प्रति मिनट की दर से देने की जरूरत हो। नॉन रिब्रिथिंग मास्क  अथवा वेन्चुरी मास्क द्वारा ऑक्सीजन थैरेपी देने की आवश्यकता हो। को-मोर्बिलिटी युक्त कोविड पॉजिटिव रोगी, जिनकी क्लीनिकल स्थिति की लगातार निगरानी की आवश्यकता हो।
आईसीयू बेड्स के लिये भर्ती मापदण्ड
     ऐसे कोविड पॉजिटिव रोगी, जिन्हें अति उच्च दर पर ऑक्सीजन सपोर्ट की नॉन इनेसिव वेन्टिलेटर, वेन्टिलेटर अथवा एचएफएनसी सपोर्ट की आवश्यकता हो। गंभीर जानलेवा को-मोर्बिलिटी युक्त कोविड पॉजिटिव रोगी।
कोविड-19 रोगियों के भर्ती के लिये डिस्चार्ज मापदण्ड
       कोविड पॉजिटिव रोगी का ऑक्सीजन सेचुरेशन निरंतर 3 दिवस तक बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के  >95% SPO2 होने तथा बुखार कम करने की दवा के बगैर बुखार न होने पर चिकित्सकीय परामर्श अनुसार डिस्चार्ज किया जा सकता है। ऐसे रोगी घर पर आगामी 7 दिवस तक होम आइसोलेशन में रहकर अपने स्वास्थ्य की स्व-निगरानी करेंगे।

No comments:

Post a Comment