श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा स्थगित
खण्डवा 8 अप्रैल, 2021 - श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। जिला श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा ने बताया कि परीक्षा आयोजन की आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जायेगी।
No comments:
Post a Comment