Wednesday, 10 March 2021

महा शिवरात्रि पर्व पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे

 महा शिवरात्रि पर्व पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे

खण्डवा 10 मार्च, 2021 - जिले के ओंकारेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर में महा शिवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है, इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले के अधिकारियों की ड्यूटी कानून व्यवस्था के लिए लगाई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा श्री चन्दर सिंह सोलंकी को परियोजना अधिकारी छैगांवमाखन श्री नंदराम चौहान व परियोजना अधिकारी श्री रूप सिंह सिसौदिया के साथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के अंदर व झूला पुल पर व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अनुभा जैन को श्री एन.के. चौरसिया उपयंत्री एनव्हीडीए तथा आर मेशराम उपयंत्री के साथ मंदिर की सीढ़ी से मंदिर के द्वार तक के क्षेत्र में व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आरती सिंह को उपयंत्री श्री आर.के. यादव व श्री एस.के. कनाड़े के साथ गौमूख घाट, नाव घाट व कोटि तीर्थ घाट क्षेत्र में तैनात किया गया है। ओंकारेश्वर आने जाने वाले वाहनों में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे को निर्देश दिए गए है। 

तहसीलदार पुनासा श्रीमती सीमा मौर्य को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रोहित देवल के साथ ओंकारेश्वर नगर में यातायात व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। नायब तहसीलदार भावना रावत को उद्यान विस्तार अधिकारी श्री रूपसिंह चौहान व दिलीप बिडला को नागर घाट व अभय घाट क्षेत्र में , विजय कुमार सेनानी नायब तहसीलदार को बड़चौक से मंदिर सीढ़ी के बीच व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया गया है। नायब तहसीलदार नितिन चौहान को झूला पुल, गजानंद आश्रम, ब्रम्हपुरी घाट क्षेत्र में मेला व्यवस्था पर नजर रखने के लिए तथा उदय मण्डलोई नायब तहसीलदार ओंकारेश्वर को सिंहस्थ द्वार से पुराने बस स्टेण्ड व जेपी चौक तक क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र भीडे को ममलेश्वर मंदिर, अंकित मौर्य नायब तहसीलदार को बजरंग मूर्ति से ज्योतिर्लिंग मंदिर के बीच के क्षेत्र में तैनात किया गया है। अतुलेश सिंह नायब तहसीलदार खालवा को केवलराम घाट, नायब तहसीलदार श्रीमती कविता सोलंकी को ओंकार घाट, कुणाल अवास्या नायब तहसीलदार को संगम घाट व पिछला घाट पर तैनात किया गया है। इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को घाटों पर साफ सफाई के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा रूस्तमपुर के गुप्तेश्वर महादेव तथा हरसूद क्षेत्र के खामला के पास स्थित बीबर की गुप्ता में आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं के लिए भी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी को मेले आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है।

No comments:

Post a Comment