5वी व 8वी की ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
खण्डवा 10 मार्च, 2021 - जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव ने बताया कि जो बच्चे किन्ही कारणों से 5 वी 8वी की पढ़ाई नियमित रूप से जाकर नही कर पाते है, उनके लिए राज्य ओपन स्कूल बोर्ड भोपाल द्वारा प्रायवेट विद्यार्थी के रूप में परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए है। उन्होंने बताया कि कक्षा 5वीं के लिए विद्यार्थी 11 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना चाहिए तथा इसके लिए फीस 400 रूपये निर्धारित है। आठवी कक्षा के लिए विद्यार्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है तथा परीक्षा फीस 600 रूपये निर्धारित की गई है। दोनों परीक्षाएं मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा ली जायेगी। कक्षा 8वीं की परीक्षा के आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र 5वी की मार्कशीट संलग्न करना होगी। इसके अलावा पासपोर्ट साइज के नाम लिखे हुए फोटो, आधार कार्ड व समग्र आईडी भी संलग्न करना होगी। परीक्षा जून माह में संभावित है। अधिक जानकारी के लिए ओपन स्कूल बोर्ड के दूरभाष क्रमांक 0755-2671066 या 2552106 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment