Friday, 19 March 2021

आयुष्मान योजना की मदद से इकबाल को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिली

 खुशियों की दास्ताँ

आयुष्मान योजना की मदद से इकबाल को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिली

खण्डवा 19 मार्च, 2021 - जिले के ग्राम बोराड़ी माल निवासी 50 वर्षीय श्री इकबाल खान पिता रशीद खान की जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था। एक दिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह वरिष्ठ चिकित्सकों को अपना मर्ज दिखाने इंदौर गया और वहां के लाइफ लाइन केयर हॉस्पिटल मैं जांच कराई, तो पता चला कि उसे क्रॉनिक किडनी डिसीज है। इकबाल को वहां से एक माह का ट्रीटमेंट दिया और एक माह की दवाई खत्म होने के बाद मैं दोबारा दिखाने के लिए गया तो मुझे कहा गया कि आपकी किडनी में इंफेक्शन है आपको डायलिसिस करवाना पड़ेगा। इकबाल ने लगातार 4 माह तक इंदौर जाकर डायलिसिस करवाई, जो बहुत महंगी पड़ती थी। 

इकबाल ने बताया कि इंदौर हर माह में 2 बार परिवारजनों के साथ आना जाना व रहना खाना बहुत महंगा पड़ रहा था। एक दिन परेशान होकर इकबाल ने अपने दोस्तों को यह बात बताई तो बात बात में उसे आयुष्मान भारत योजना की जानकारी जानकारी मिली। उसने जिला चिकित्सालय खंडवा जाकर आयुष्मान भारत योजना के काउंटर पर पूछताछ की तो हाथोहाथ उसका गोल्डन कार्ड तैयार हो गया, तब से खण्डवा में उसकी डायलिसिस निःशुल्क होने लगी है। अब इकबाल बहुत खुश है, क्योंकि खण्डवा में ही निःशुल्क उपचार होने से समय के साथ साथ धन की बचत भी हो रही है।

No comments:

Post a Comment