मुख्यमंत्री श्री चौहान 12 अप्रैल को कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में करेंगे समीक्षा
खण्डवा 19 मार्च, 2021 - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 12 अप्रैल को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स व कमिश्नर्स कान्फ्रेंस में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह कान्फ्रेंस प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान माफिया के विरूद्ध कार्यवाही, कानून व्यवस्था की स्थिति एवं महिला अपराधों, माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों, राजस्व न्यायालयों में पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण, आबादी भूमि सर्वे, राजस्व पुस्तक परिपत्र की कंडिका 6-4 के अंतर्गत राहत के रूप में स्वीकृत एवं वितरित सहायता, एक जिला एक उत्पाद योजना की प्रगति, आकांक्षी जिलों में किये जा रहे कार्यो की, महिला स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों की स्थिति एवं नगरीय क्षेत्रों में सीवरेज, ड्रेनेज व जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
No comments:
Post a Comment