AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 March 2021

लोहारी के समूह द्वारा तैयार सुरजने के पत्ते व मूंग के लड्डू बने आकर्षण का केन्द्र

 खुशियों की दास्ताँ
लोहारी के समूह द्वारा तैयार सुरजने के पत्ते व मूंग के लड्डू बने आकर्षण का केन्द्र
स्वसहायता समूह से जुड़कर जिले की महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर

 खण्डवा 9 मार्च, 2021 - मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मार्गदर्शन में गठित स्वसहायता समूहों की महिलाएं अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर आत्मनिर्भर हो रही है। जो महिलाएं पहले घूघंट की आड़ में ढंग से बोल नही पाती थी, अब वे व्यवसाय करना सीख गई है और बढ़ी हुई आय से अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन पोषण करने लगी है। इस सबसे उनके परिवारजन बहुत खुश हैं। सोमवार को महिला दिवस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से आईं महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय करने के लिए स्टॉल लगाए। इनमें खण्डवा के ग्राम लोहारी के सूरज आजीविका समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मूंग की दाल व सुरजना के पत्ते की पोष्टिक लड्डू सभी के आकर्षण का केन्द्र थे। समूह की सचिव श्रीमती देवी चाकरे ने बताया कि उनके लड्डू रामपुरा, आशापुर व झिंझरी के अति कुपोषित बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए प्रदाय किए जाते है। इस व्यवसाय से महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है। श्रीमती चाकरे ने बताया कि मूंग, इलायची, गुड़, देशी घी तथा सुरजना पत्ति का पाउडर मिलाकर बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए विशेष प्रकार के लड्डू इनका समूह तैयार करता है। इससे बच्चों के वजन में वृद्धि तथा उनके हीमोग्लोबिन स्तर में भी सुधार होता है। 

No comments:

Post a Comment