AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 March 2021

शिक्षक पद के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन अप्रैल में होगा

 शिक्षक पद के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन अप्रैल में होगा

खण्डवा 9 मार्च, 2021 - उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक पद के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद के लिए 1,3,5,8, 9 व 10 अप्रैल तथा माध्यमिक शिक्षक पद के लिए 15, 16, 17, 22, 23 एवं 24 अप्रैल को दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही संपन्न की जाएगी। लोक शिक्षण संचनालय द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक पद पर भर्ती के लिए प्रावधिक चयन सूची जारी की गई थी। शिक्षकों के इन पदों के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही कोरोना महामारी के कारण गत 4 जुलाई 2020 को स्थगित की गई थी, जिसे अब पुनः शुरू किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment