Monday, 8 March 2021

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त

खण्डवा 8 मार्च, 2021 - छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम जामन्या की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विजया तंवर द्वारा गत दिनों 13 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म उपरांत हत्या के आरोपी व्यक्ति को बचाने का प्रयास करने के अपराध में पद से पृथक करने के आदेश परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा छैगांवमाखन द्वारा जारी किए गए है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि धनगांव थाने के अंतर्गत ग्राम जामन्या में गत 11 जनवरी को किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी, इस मामले में अपराध में सहयोग करने का आरोप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विजया तंवर पर लगा था, जो कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 212 के अधीन अपराध है। इस अपराध में दोषी पाए जाने पर श्रीमती तंवर न्याय अभिरक्षा में जिला जेल खण्डवा में रही है।

No comments:

Post a Comment